भारत में नहीं दुश्मन को जवाब देने का दम

Indian Army Elite 9 Para CommandosImage via Wikipedia
भारत हमले बस सह सकता है। उसमें पलटवार करने का दम नहीं है। भारत की 'कोल्ड स्टार्ट' योजना बस कागजों तक सीमित है। ऐसा न होता तो वह 26/11 के बाद इसके लिए जिम्मेदार पाक को मुंहतोड़ जवाब दे देता...। अमेरिका भारत के बारे में कुछ यही सोचता है। विकिलीक्स की ओर से लीक किए गए एक संदेश से अमेरिका की इस सोच का पता चलता है।

भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे रोमर ने कहा था कि संसाधनों की कमी के कारण भारत के युद्ध के मैदान में अपनी 'कोल्ड स्टार्ट' योजना पर अमल करने की उम्मीद नहीं है। रोमर ने इस योजना को मिथक करार दिया था। रोमर ने कहा कि भारतीय थलसेना ने यदि कोल्ड स्टार्ट योजना मौजूदा स्वरूप में लागू की, तो इसके इसके मिश्रित नतीजे सामने आएंगे।

कोल्ड स्टार्ट वह योजना है जिसके तहत देश में आतंकी हमला होने पर 72 घंटों में दुश्मन देश पर हमला कर उसके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया जा सकता है। भारत ने यह योजना 2004 में बनाई, लेकिन 2008 में मुंबई पर हमला होने के बावजूद उसे अमल में नहीं लाया गया।

To Read Full story click here

No comments:

Post a Comment